@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
Tag:
Diesel
दिल्ली सरकार प्रदूषण पर सख्त, 1 अप्रैल से 15 साल पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
written by live24punjabi
नई दिल्ली | दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल से दिल्ली में 15 साल पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल और डीजल की बिक्री पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। यह फैसला दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण की स्थिति पर अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदूषण के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई और कई प्रभावी उपायों पर सहमति बनी।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सिरसा ने बताया कि 15 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियां, जो प्रदूषण का एक बड़ा कारण हैं, उन्हें दिल्ली के किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा। इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए 31 मार्च की समय सीमा तय की गई है। उन्होंने कहा, 31 मार्च के बाद दिल्ली में 15 साल पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल और डीजल मिलना बंद हो जाएगा।
इतना ही नहीं, सरकार इस नियम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक विशेष टीम का गठन करेगी। यह टीम दिल्ली में 15 साल से पुरानी गाड़ियों की पहचान कर उन्हें शहर से बाहर निकालने का काम करेगी। इसके अतिरिक्त, पेट्रोल पंपों पर ऐसे विशेष उपकरण (गैजेट) लगाए जाएंगे जो 15 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों की पहचान करने में सक्षम होंगे और उन्हें ईंधन भरने से रोकेंगे।
पंजाब में पेट्रोल और डीजल महंगा, सरकार ने 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर वैट बढ़ाया
written by live24punjabi
चंडीगढ़, 5 सिंतबर : पंजाब में पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ने वाली हैं। राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार को पेट्रोल में 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। फिलहाल मोहाली में पेट्रोल की खुदरा कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.21 रुपये प्रति लीटर है।
पंजाब में पहले से ही पेट्रोल, डीजल की कीमत चंडीगढ़ से ज्यादा है. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमशः 94.24 रुपये और 82.40 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं, पेट्रोल पंप मालिकों ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इससे उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा।
वैट में बढ़ोतरी से 545 करोड़ रुपये का राजस्व बढ़ेगा
वहीं, बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर वैट 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया जाएगा। चीमा ने कहा कि ईंधन पर वैट बढ़ाने से डीजल से 395 करोड़ रुपये और पेट्रोल से 150 करोड़ रुपये का राजस्व बढ़ेगा।
