Home ਸਪੋਰਟਸटीम इंडिया नहीं बना सकी 124 रन, साउथ अफ्रीका ने 30 रन से जीता पहला टेस्ट; जसप्रीत बुमराह ने लिए 5 विकेट

टीम इंडिया नहीं बना सकी 124 रन, साउथ अफ्रीका ने 30 रन से जीता पहला टेस्ट; जसप्रीत बुमराह ने लिए 5 विकेट

by Live 24 Punjabi

कोलकाता : साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए ‘लो-स्कोरिंग’ टेस्ट मैच को 30 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारतीय टीम को दूसरी पारी में जीत के लिए महज 124 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम इंडिया महज 93 रन ही बना सकी।

कप्तान गिल गर्दन में चोट की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई। एडेन मार्करम ने 31 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर और टोनी डी जोरजी ने 24-24 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट निकाले। इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में महज 189 रन पर सिमट गई। इस पारी में केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment