Home ਪੰਜਾਬज्योति पब्लिक स्कूल में गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

ज्योति पब्लिक स्कूल में गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

by live24punjabi

जालंधर, 9 नवंबर (live24india.com) : ज्योति पब्लिक स्कूल में श्री गुरु नानक देव जी की 555वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके स्कूल में दिवान सजाए गए और स्कूल के बच्चों द्वारा कीर्तन किया गया। प्रिंसिपल मधु उप्पल लुथरा ने स्टाफ और छात्रों को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस मौके पर स्कूल परिसर में लंगर का आयोजन भी किया गया।

प्रिंसिपल ने बताया कि गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन होता है। इस साल 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। यह पर्व सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन की स्मृति में मनाया जाता है, जो पूरी दुनिया को समानता, सच्चाई, और मानवता का संदेश देकर गए। इस पवित्र दिन पर गुरुद्वारों में कीर्तन, कथा और लंगर का आयोजन होता है। जिससे श्रद्धालु गुरुबानी के माध्यम से गुरु नानक जी के उपदेशों का स्मरण करते हैं।

श्री गुरु नानक देव जी ने ही मानवता को सर्वोपरि रखा। इसी के चलते उन्होंने सिख धर्म की स्थापना की। उन्होंने अपने पूरे जीवन में मानवता, समृद्धि और सामाजिक न्याय की निस्वार्थ सेवा का प्रचार किया। साथ ही यह भी माना जाता है कि गुरु नानक देव जी ने ही लंगर की प्रथा भी शुरू की थी। यही कारण है कि गुरु नानक जयंती, सिख धर्म के सबसे प्रमुख पर्व में से एक है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment