Home ਦੇਸ਼बजरंग और विनेश फोगाट ने राहुल गांधी से की मुलाकात, लड़ सकते हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव

बजरंग और विनेश फोगाट ने राहुल गांधी से की मुलाकात, लड़ सकते हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव

by live24punjabi

नई दिल्ली : हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज है। अब विनेश फोगाट और राहुल गांधी की मुलाकात की खबर आई है। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है।

दोनों पहलवानों और राहुल गांधी के मुलाकात की तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में एंट्री ले सकती हैं। खबरों के मुताबिक कांग्रेस दोनों पहलवानों को टिकट का ऑफर दे चुकी है। विनेश को 3 और बजरंग को 2 सीटों के ऑप्शन दिए गए हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment