पेरिस : भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल जीता है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को मात देकर कांस्य पदक जीता था। यह ओलंपिक में भारतीय हॉकी के लिए 13वां मेडल है।

हाकी खिलाड़ियों को पंजाब सरकार देगी 1-1 करोड़
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम की तरफ से कांस्य पदक जीतने के बाद अब पंजाब सरकार ने टीम के लिए ईनाम की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि खेल नीति के अनुसार हम पंजाब के प्रत्येक कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 1 करोड़ देंगे, चक दे इंडिया..ईनाम।

Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
