Home ਪੰਜਾਬ75 साल का उलझा हुआ सिस्टम हमें विरासत में मिला इसे ठीक करने में थोड़ा वक्त लगेगा : CM मान

75 साल का उलझा हुआ सिस्टम हमें विरासत में मिला इसे ठीक करने में थोड़ा वक्त लगेगा : CM मान

मुख्यमंत्री मान ने रंधावा के लिए किया चुनाव प्रचार, कहा- डेरा बाबा नानक में इस बार सिर्फ झाड़ू चलेगा

by live24punjabi

गुरदासपुर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए चुनाव प्रचार किया। मान ने कलानौर में जनसभा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से आप उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने यहां कलानौर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के भी दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए मान ने दावा किया कि डेरा बाबा नानक में इस बार सिर्फ झाड़ू चलेगा। सभी सर्वे रिपोर्ट भी हमारी ही जीत बता रहे हैं। लोगों ने इस बार यहां से कांग्रेस को हराने का मन बना लिया है। कांग्रेस वालों ने कोई काम नहीं किया, उन्होंने सिर्फ यहां के लोगों पर झूठे पर्चे करवाए हैं।

उन्होंने यहां से पूर्व विधायक सुखजिंदर रंधावा पर हमला बोला और कहा कि जल्द ही उनके सारे काले कारनामे उजागर करुंगा। इन लोगों ने पंजाब को बहुत लूटा है। सत्ता में रहते हुए इन्होंने गुरदासपुर से अमृतसर तक अरबों की संपत्ति बनाई है। रंधावा की की फाइलें मेरे पास है। प्रताप बाजवा पर मान ने कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री रहते हुए उन्होंने पंजाब में सबसे ज्यादा टोल प्लाजे लगाए। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने अभी तक 16 टोल प्लाजे बंद किए, जिससे लोगों के रोज 62 लाख रुपए से ज्यादा बच रहे हैं।

मान ने कहा कि 75 साल का उलझा हुआ सिस्टम हमें विरासत में मिला है। इसे ठीक करने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन ढ़ाई साल में हमने बहुत काम किया जिसका असर अब दिखने लगा है। अब हमारा काम बोल रहा है। आज 90 प्रतिशत से ज्यादा घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। विरोधी हमसे पूछते थे कि पैसा कहां से लाओगे, लेकिन हमने कर दिखाया क्योंकि हमारी नीयत साफ है और अगर नियत साफ हो तो सारे काम हो जाते हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment