Home ਪੰਜਾਬIPS वरिेंदर कुमार को पद से हटाया, जी नागेश्वर राव बने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डॉयरेक्टर

IPS वरिेंदर कुमार को पद से हटाया, जी नागेश्वर राव बने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डॉयरेक्टर

by live24punjabi

चंडीगढ़ | पंजाब के विजिलेंस ब्यूरो को नया प्रमुख मिल गया है। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी नागेश्वर राव को विजिलेंस ब्यूरो का नया चीफ डायरेक्टर बनाया गया है। वह वरिंदर कुमार का स्थान ले रहे हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल तब किया गया है जब पंजाब सरकार ने एक सरकारी आदेश जारी कर सभी विभागों के चीफ, डीसी और एसएसपी से कहा था कि राज्य में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वरिंदर कुमार को अभी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है उन्हें केवल पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट करने कहा गया है। सरकारी आदेश में कहा गया है, ”जी नागेरश्वर राव (आरआर: 1995) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, चंडीगढ़ को अब विजिलेंस ब्यूरो का चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है। जो कि स्पेशल डीजीपी वरिंदर कुमार (आरआर: 1993) स्थान लेंगे। इसके साथ ही वरिेंदर कुमार को चीफ निदेशक के पद से मुक्त किया जाता है।” वरिंदर कुमार की तैनाती इस पद पर 2022 में हुई थी। करीब तीन साल के बाद उन्हें इस पद से हटाकर उनके जूनियर को यह जिम्मेदारी दी गई है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment