Home ਦੇਸ਼एक हैं तो सेफ हैं, देश का महामंत्र बन गया’; कोई भी ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती : प्रधानमंत्री मोदी

एक हैं तो सेफ हैं, देश का महामंत्र बन गया’; कोई भी ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती : प्रधानमंत्री मोदी

by live24punjabi

नई दिल्ली : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ ही प्रदेश में महायुति की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में भी एनडीए का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बीच राजधानी दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐतिहासिक महाविजय का उत्सव मना रहे हैं। महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है। सुशासन की जीत हुई है। सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है। झूठ, छल और फरेब की बुरी हार हुई है। विभाजनकारी ताकतों और परिवारवाद की हार हुई है। देश भर के एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और सबका अभिनंदन करता हूं।

उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने धोखा करके अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की लेकिन महाराष्ट्र जनता ने उन्हें उसकी सजा दे दी है। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र का यह परिणाम विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए बहुत आधार बनेगा। महाराष्ट्र के चुनाव का संदेश है एकजुटता। एक हैं तो सेफ हैं। ये आज देश का महामंत्र बन चुका है। कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ बोलकर, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर, एसटी, एसटी, ओबीसी को छोटे-छोटे समूह में बांट देंगे, वे बिखर जाएंगे। लेकिन उनकी इन साजिशों को महाराष्ट्र ने खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र ने कह दिया है कि एक हैं तो सेफ हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ और सिर्फ एक ही संविधान चलेगा। वह संविधान है बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान। जो भी सामने या पर्दे के पीछे देश में दो संविधान की बात करेगा। उसको देश पूरी तरह से नकार देगा। कांग्रेस और उसके साथियों ने फिर से आर्टिकल 370 की दीवार बनाने का प्रयास किया। यह संविधान का अपमान है। महाराष्ट्र ने साफ-साफ बता दिया कि यह नहीं चलेगा। कांग्रेस और उनके साथियों को भी कहता हूं कि दुनिया की कोई भी ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment