Home ਦੇਸ਼भारतीय मालवाहक जहाज मछुआरों की नाव से टकराया, 2 की मौत

भारतीय मालवाहक जहाज मछुआरों की नाव से टकराया, 2 की मौत

by live24punjabi

कोझिकोड : केरल के मछुआरों की एक नाव को समुद्र में एक भारतीय मालवाहक जहाज ने सोमवार सुबह टक्कर मार दी। उस समय नाव में 6 मछुआरे सवार थे। मालवाहक जहाज से टकराने के बाद नाव के दो टुकड़े हो गये। हादसे में 2 मछुआरों की मौत हो गई। यह हादसा केरल के चावाकाडू से 32 समुद्री मील की दूरी पर हुआ।
वे शुक्रवार को पोन्नानी से रवाना हुए थे। जहाज के सदस्यों ने 6 मछुआरों में से 4 को बचा लिया, जबकि अब्दुल सलाम और गफूर की मौत हो गई। बाद में भारतीय कोस्ट गार्ड और नौसेना की टीमों ने वहां पहुंचकर दोनों के शव निकाले।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment