Home ਦੇਸ਼दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार

शराब घोटाले में 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी का एक्शन

by live24punjabi

नई दिल्ली, 21 मार्च : ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दो घंटे से भी ज्यादा पूछताछ के बाद CM को गिरफ्तार किया है। CM की गिरफ्तारी दिल्ली शराब घोटाले में हुई है। इस मामले में यह 16वीं गिरफ्तारी हुई है।

बता दें कि शाम 7 बजे ईडी की टीम सीएम के सरकारी आवास पर पहुंची थी। ई डी ने 2 घंटे से भी ज्यादा चली पूछताछ में 20 से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। वहीं इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब इसके बाद अरविंद केजरीवाल को ED के कार्यालय ले जाया जाएगा।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment