Home ਦੇਸ਼बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दूसरे फेज में 20 जिलों की 122 सीटों पर 68.79% हुआ मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दूसरे फेज में 20 जिलों की 122 सीटों पर 68.79% हुआ मतदान

by live24punjabi

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 66.91%, यानी लगभग 67% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो बिहार के चुनावी इतिहास में अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। यह बंपर वोटिंग न केवल लोकतंत्र के प्रति जनता के उत्साह को दर्शाती है, बल्कि 14 नवंबर को आने वाले नतीजों को लेकर भी सस्पेंस बढ़ा रही है।

इस ऐतिहासिक मतदान में एक बार फिर बिहार की महिला शक्ति ने पुरुषों को काफी पीछे छोड़ दिया है। जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62.8% रहा, वहीं महिलाओं ने रिकॉर्ड 71.6% मतदान करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। दोनों के बीच लगभग 9% का यह विशाल अंतर स्पष्ट रूप से दिखाता है कि महिला मतदाता बिहार की राजनीति में एक निर्णायक शक्ति बन चुकी हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment