Home ਦੇਸ਼दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनीं आतिशी मार्लेना, कैबिनेट में 5 मंत्री, मुकेश अहलावत नया चेहरा

दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनीं आतिशी मार्लेना, कैबिनेट में 5 मंत्री, मुकेश अहलावत नया चेहरा

by live24punjabi

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने शनिवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। शनिवार को राजनिवास में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने आतिशी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। आतिशी दिल्ली की 17वीं मुख्यमंत्री बनी।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई कद्दावर नेता मौजूद थे। आतिशी के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आतिशी से पहले भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली में मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

शीला दीक्षित लगातार 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर थी। सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आतिशी के साथ आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली।

इसमें सौरभ भारद्वाज. गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शामिल हैं। मुकेश अहलावत आप मंत्रिमंडल में शामिल एकमात्र नया चेहरा हैं। आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment