Home ਪੰਜਾਬज्योति पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्मअष्टमी की धूम, कृष्ण-राधा की पोशाकों में सजे नन्हे मुन्ने बच्चे

ज्योति पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्मअष्टमी की धूम, कृष्ण-राधा की पोशाकों में सजे नन्हे मुन्ने बच्चे

by live24punjabi

जालंधर : ज्योति पब्लिक हाई स्कूल अमन नगर में श्री कृष्ण जन्म अष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। छोटे बच्चे कृष्ण और राधा की पोशाक में सजे। स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती मधु उप्पल लूथरा ने श्री कृष्ण जन्म अष्टमी की बधाई देते हुए ने कहा कि स्कूल में सभी त्योहारों को मिलजुल कर बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है ताकि बच्चों को सभी धर्मों के बारे जानकारी मिल सके।

बच्चों को बताया गया कि जन्माष्टमी अंधकार के अंत और बुराई की हार का प्रतीक है। छात्रों ने भगवान कृष्ण के जन्म को नाटकों के माध्यम से दर्शाया और बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। उन्होंने यह संदेश भी दिया कि, ‘जीवन का हर पल एक उत्सव है। आप जीवन का जितना अधिक गुणगान और उत्सव मनाते हैं, जीवन में उत्सव मनाने के लिए उतना ही अधिक होता है।’

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment