Home ਦੇਸ਼यूट्यूबर एल्विश यादव पर ED ने किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, महंगी कारों की हो सकती है जांच

यूट्यूबर एल्विश यादव पर ED ने किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, महंगी कारों की हो सकती है जांच

by live24punjabi

नई दिल्ली : यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर एक बड़ी सामने आई है. कोबरा कांड केस के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम सामने आया है. ईडी का लखनऊ जोनल ऑफिस जल्द ही एल्विश से पूछताछ की तैयारी कर रहा है. 2 नवंबर को नोएडा में दर्ज मामले को आधार बनाते हुए मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया है

यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कोबरा कांड केस के बाद वो एक बार फिर हेडलाइंस में हैं. ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. ईडी उनके पास मौजूद महंगी कारों के काफिले के बारे में जांच कर सकती है.

क्या है मामला?

8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज की थी. इस केस में यूट्यूबर एल्विश यादव भी आरोपी हैं. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. इसमें राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ शामिल हैं. पुलिस को राहुल नाम के पास 20ml जहर मिला था.

एल्विश ने सफाई में क्या कहा था?

मामला सामने आने के बाद एल्विश ने अपनी सफाई देते हुए इंस्टा पर वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था- मैं सुबह उठा. मैंने मीडिया में न्यूज देखी कि एल्विश यादव नशीले पदार्थ के बिजनेस में शामिल हैं. वो अरेस्ट हो गए हैं. मैं बता दूं कि मेरे खिलाफ जितने भी चीजें चल रही हैं. वो फेक हैं और मेरा इसमें कोई लेना देना नहीं है.

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment