Home ਦੇਸ਼एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह वायुसेना के नए प्रमुख नियुक्त, वीआर चौधरी की जगह लेंगे

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह वायुसेना के नए प्रमुख नियुक्त, वीआर चौधरी की जगह लेंगे

by live24punjabi

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना की कमान अब एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह संभालेंगे। सरकार ने अमरप्रीत सिंह को वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया है, वो वीआर चौधरी की जगह लेंगे। वर्तमान में अमरप्रीत सिंह वायु सेना के उप प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

अमरप्रीत सिंह 30 सितंबर को एयर चीफ मार्शल का पद ग्रहण करेंगे। वह एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे जो उसी दिन अपना कार्यकाल पूरा करके रिटायर होंगे। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर को साल 1964 में हुआ था। उन्हें 1 फरवरी साल 2023 में वायु सेना के 47 वें उप प्रमुख नियुक्त किए गए थे।

एयर मार्शल ने वायु सेना में अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में की थी, जिसके बाद वो एक के बाद एक कामयाबी हासिल करते रहे। अमरप्रीत सिंह को वायु सेना की लड़ाकू शाखा में 21 दिसंबर साल 1984 में शामिल किया गया था। उन्होंने पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर के रूप में काम किया, जिसके बाद उन्होंने सेंट्रल एयर कमांड की भी कमान संभाली।

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को उनके करियर के दौरान कई पदक से सम्मानित किया गया। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल से साल 2019 में सम्मानित किया गया, जिसके बाद उन्हें साल 2023 में परम विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment